गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया 42 गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौत हो गई। उस पर सवार दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।कोरांव थाना के गजाधरपुर निवासी कृष्णा प्रसाद कोल का 22 वर्षीय बेटा उमेश अपने दो अन्य साथियों साजन पुत्र दिनेश निवासी केड़वर व रूपेश पुत्र रामआसरे निवासी महुगट के साथ बरौधा की ओर जा रहा था। नेवढ़िया 42 गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में उमेश कुमार कोल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साजन व रूपेश घायल हो गए। घायलों में रूपेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की...