Gangapar News: बिजली के केबल बॉक्स में लगी आग, मचा हड़कंप
गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के सोनार का तारा बाजार चौराहे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली के खंभे पर लगे विद्युत केबल बॉक्स में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बॉक्स से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही बाजारवासियों ने आनन-फानन में औंता पावर हाउस को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराने की सूचना दी गई। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद केबिल बॉक्स में आग जलती रही। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.