गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र के बारा, जारी आदि पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति की मनमानी कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विभाग द्वारा एक घंटे बिजली दी जाती है तो दो घंटे के लिए इमरजेंसी रोस्टिंग का हवाला देकर सप्लाई बंद कर दी जाती है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि रोस्टिंग खत्म होने के बाद भी पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। कभी फीडर ब्रेकडाउन के नाम पर तो कभी हॉफ सप्लाई देकर खानापूर्ति की जा रही है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण पंखा तक चलना मुश्किल है।इस भीषण गर्मी और उमस में बिजली की आंख-मिचौली से छात्र, किसान और व्यापारी सभी परेशान हैं। स्थानीय कर्मियों का कहना है कि ऊपर से आदेश है कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही फॉल्ट सुधारने जाना है। इसके बाद फॉल्ट होने पर रात भर गांव अंधेरे मे...