गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: तमाम जन समस्याओं और बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल आयोजित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को गांव से लेकर सदन तक उठाने की बात कही और सरकार विरोधी नारे लगाए। मऊआइमा विकासखंड के मरखामऊ गांव में आयोजित चौपाल के दौरान कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने बिजली कटौती से किसान, छात्र और छोटे दुकानदारों को परेशानी होने की बात कही। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मो. फारुक ने की और संचालन जिला महासचिव समशुल कमर ने किया। इस दौरान मो. शमीम, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, डॉ. अमर सिंह पटेल, लकी सरोज, गुड्डू, अंसार अली सोनू, शिशिर गौतम आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: केमरी में मांगों को लेकर बिजलीघर पर किसानों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...