Gangapar News: बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, उमस से लोग बेहाल
गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र में कई दिनों से बरसात न होने एवं बढ़ते तापमान के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है। इससे लोग बेहाल है। उमस के समय बिजली विभाग भी खेल कर रहा है। बारा क्षेत्र का अधिकांश भाग पहाड़ी और पठारी है। पठारी भू भाग में अमूमन गर्मी अधिक रहती है। आषाढ़ माह का एक पखवाड़ा बीत गया है किंतु इलाके में एक साथ बरसात नहीं हुई है। छिटपुट बारिश के कारण पृथ्वी की प्यास नहीं बुझ पाई है। इसके कारण शीघ्र ही गर्मी और उमस बढ़ गई है।उमस और गर्मी ने लोगों के जीवन शैली को प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस गर्मी के मौसम में बिजली भी दगा दे रही है। बिजली के आने जाने का समय निश्चित नहीं है। इससे लोग परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.