गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भावापुर बालू मंडी के समीप रविवार सुबह बालू लोड ट्रक चेक करने के दौरान एआरटीओ के साथ हाथापाई की गई। एआरटीओ ने मामले की सूचना सोरांव पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचकर थाने उठा ले गई। एआरटीओ ने भी सोरांव थाने पहुंचकर तहरीर दिया है।प्रयागराज एआरटीओ विवेक शुक्ला रविवार सुबह सोरांव के भावापुर बालू मंडी के समीप ओवरलोड गाड़ी की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोहम्मदपुर नौगवा की एक ओवरलोड बालू ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक ने घटना की सूचना वाहन स्वामी को दिया। वाहन स्वामी मौके पर पहुंचकर एआरटीओ विवेक शुक्ला से ट्रक छोड़ने का दबाव बनाते हुए अभद्रता शुरू कर दिया। एआरटीओ ने गाड़ी छोड़ने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हो गई। एआरटीओ ने सोरांव पुलिस ...