गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: लाखों करोड़ों खर्च के बावजूद सड़कों पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं, लोक निर्माण प्रान्तीय खंड हो अथवा हाईवे सड़क पर हो रहे जल जमाव को निकालने वाला कोई नहीं है। जिससे अभी कुछ दिन नव निर्मित होने वाली सड़क परानीपुर डोरवा रामनगर सोंराव मार्ग पर जगह-जगह अनगिनत गहरे गड्ढे हो गए। ब्मिश्रपुर गांव के दीपक शुक्ल ने बताया कि जल निकासी के लिए नाली का निर्माण छ माह से हो रहा है, इस नव निर्मित हो रही नाली निर्माण के वजह से सड़क पर भरा बरसात को पानी निकल नहीं पा रहा है। जिससे सड़क पर की गिट्टी उखड़ गई। उधर डोरवा गांव के सामने बरसात का पानी नहीं निकल सका, सड़क पर गहरा पानी होने से नव निर्मित सड़क टूट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...