Gangapar News: बारिश से वोल्टेज में सुधार, उपभोक्ताओं को राहत
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। भारतगंज कस्बे एवं आसपास के गांवों में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अब पर्याप्त वोल्टेज मिलने लगा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से विद्युत भार कम हुआ है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक स्थिर रही। घरों में पंखे, कूलर, मोटर तथा अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से चलने लगे हैं।व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविंदपुर में अब निर्बाध तरीके से मिलेगी बिजली, उपभोक्ताओं को राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.