गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है,जिसके कारण किसानों में खुशी का आलम है। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं धान की फसल को संजीवनी मिल रही है। जबकि बाजरे की फसल को नुकसान होने की संभावना बन रही है। उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर निवासी किसान जगदीश सिंह, रतन सिंह, समोगरा गांव के उमेश मिश्र, हुल्का गांव के राजा पांडेय, अखिलेश शुक्ल तथा बसैनपुर के जितेंद्र सिंह एवं गुरु प्रसाद तिवारी ने बताया कि बारिश होने से धान की फसल में हरियाली आने के साथ बालियां जल्दी निकल आएंगी। वहीं तेज हवा के साथ बारिश होने पर अगेती बाजरे की फसल के गिर जाने से नुकसान होने की संभावना बन रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भोर से हो रही बारिश, जनजीवन त्रस्त, धान को फायदा, उड़द और मक्का की फसल को नुकसान यह भी...