गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: बीते दिनों हुई बारिश और लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते सैदाबाद क्षेत्र के कनकपुर, ब्यूर समेत आसपास के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांवों में जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों से जमा पानी अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं पानी के साथ बहकर आए जहरीले जीव-जंतुओं के घरों और आबादी के आसपास पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। कनकपुर गांव निवासी अवधेश यादव ने बताया कि गांव में बीते कई दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने और रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी जमा रहने के कारण अचान...