गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के ग्राम सराय हरिराम में रविवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते सोमवार भोर में अरुण कुमार तिवारी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजेंद्र पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संपन्न कराया। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि लगातार हुई बारिश के क...