Gangapar News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: दो दिनो से हो रही बारिश से कहीं नदियों में उफान तो कहीं रास्तों की कटान और अचानक भर-भराकर गिरते मकानों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवानियां के लतीफपुर दोहथा-मोड़ स्थित रविवार रात लगभग ढाई बजे अशोक यादव पुत्र रामचंद्र यादव का कच्चा मकान भारी बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया जिसमें रखे जरूरी कागजात, दस्तावेज, सहित अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय मकान के अंदर दो बच्चे विमलेश कुमार यादव और रवि यादव माता कुसुम देवी के साथ सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से उन्हें चोटें भी आईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.