गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: क्षेत्र में हुई बारिश के बाद मंसूराबाद से भैरोघाट को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, किसान, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। बारिश के बाद सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों को मजबूरन जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से सहसों बाजार मार्ग पर जलभराव से समस्या दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई वाहन फिसलकर गिर चु...