गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: बारिश से शंकरगढ़ के कल्याणपुर में रविवार सुबह राघवेंद्र सिंह पुत्र इंद्र दमन सिंह का एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के अंदर दो मवेशी बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से दोनों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ी जनहानि और पशुहानि होने से बच गई। ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही बारिश से कल्याणपुर, बसहरा गांव में कई कच्चे मकान और घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई घरों में बारिश का पानी पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...