गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के गुलालपुर गांव में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।जबकि मकान में मौजूद रामचंद्र और उनकी पत्नी सोहगरी देवी ने समय रहते बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।गुलालपुर गांव निवासी रामचंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है।मंगलवार की रात तेज बारिश के दौरान अचानक उनका कच्चा मकान गिर गया।मकान के मलबे में दाल, चावल, गेहूं, रजाई, गद्दा समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया।मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...