Gangapar News: बारिश ने छीना रास्ता, राहगीर परेशान
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: करछना क्षेत्र के भुड़ा गांव के लोहनपुर मजरे में बारिश के बाद से आवागमन की समस्या गंभीर बनी हुई है। रास्ते में जलभराव और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बस्ती के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार ऑनलाइन शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान ने बीते वर्ष रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए मिट्टी डालकर आवागमन की व्यवस्था की थी, लेकिन लगातार हुई बारिश के चलते रास्ते पर फिर जलभराव हो गया। महेंद्र कुमार प्रजापति, मुकेश प्रजापति, भोला प्रजापति, राम कुमार, अमरलाल प्रजापति, फूले प्रजापति और उमाशंकर समेत बस्ती के लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कर रास्ते की समस्या का स्थायी सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.