Gangapar News: बारिश थमते ही बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका
गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: बारिश थमने के बाद इलाके में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। गांव की बस्तीयों जगह-जगह बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहने तथा गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे लोगों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका गहरा गई है। गौहनिया सहित अन्य बाजारों में खाली पड़े भूखंडों, बंद पड़ी नालियों, गड्डों और जलभराव वाले स्थानों पर गंदा पानी जमा है। यही स्थान मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल साबित हो रहे हैं। दिन ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। शाम के समय बाजार, सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में भी मच्छरों की भरमार देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.