गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: बारिश थमने के बाद सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। चौथे दिन आसमान खुला और धूप निकली। धूप खिलने की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री का उछाल आ गया। जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आएगा। गौरतलब है कि पिछले 2 दिनों से जिले में बारिश का क्रम बना हुआ था। जिससे न सिर्फ दिन और रात के तापमान का अंतर घटकर एक से डेढ़ डिग्री के आसपास आ गया था। लेकिन अब यह अंतर बढ़कर साढ़े 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री पर दर्ज हुआ था, जो सोमवार को दिन में 33.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मसलन चौबीस घंटे में दिन का तापमान 5.3 डिग्री ऊपर आ गया। ...