गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: इलाके में हो रही लगातार बारिश के बीच पेड़-पौधों के अलावा कई कच्चे मकान भी धराशाई हुए हैं। लोगों ने नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मऊआइमा के सराय केशव उर्फ बागी निवासी आशा मौर्य पत्नी शिव लोचन मौर्य का कच्चा मकान बारिश के बीच नमी के चलते धराशाई हो गया। मकान गिरने से उसमें रखा हजारों रुपए के गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। मकान गिर जाने के लिए के बाद उनके पास रहने का भी कोई इंतजाम नहीं है। वह बेटे और बाहू के साथ उनके चाचा को मकान में शरण लिए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच घर धराशायी, परिवार ने पड़ोस में ली शरण चकश्याम गांव में मनीष पटेल का मकान धराशाई हुआ। इसमें गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। मनीष पटेल भी परिवार समेत पड़ोसी के मकान में शरण लिए हुए है...