Gangapar News: बारिश के बीच घर धराशायी, परिवार ने पड़ोस में ली शरण
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में हो रही लगातार बारिश के बीच पेड़-पौधों के अलावा कई कच्चे मकान भी धराशाई हुए हैं। लोगों ने नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।मऊआइमा के सराय केशव उर्फ बागी निवासी आशा मौर्य पत्नी शिव लोचन मौर्य का कच्चा मकान बारिश के बीच नमी के चलते धराशायी हो गया। मकान गिरने से उसमें रखा हजारों रुपए के गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। मकान गिर जाने के लिए के बाद उनके पास रहने का भी कोई इंतजाम नहीं है। वह बेटे और बाहू के साथ उनके चाचा को मकान में शरण लिए हुए हैं। आशा मौर्य ने लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट लगाने और उन्हें आवास दिलाने की मांग की है। इसी प्रकार कई अन्य गांव में भी लोगों के मकान और घर गिर पड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.