गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: क्षेत्र में लगातार बारिश नहीं होने से धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। करछना, कौंधियारा समेत आसपास के गांवों में खेतों की नमी खत्म हो चुकी है और मिट्टी फटने से जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। समय पर रोपी गई धान की फसल पानी के अभाव में पीली पड़ने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं, उनकी फसल सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। किसान महंगे डीजल से पंप चलाकर किसी तरह फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बारिश के इंतजार में धान की नर्सरी और रोपाई पर संकट किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी वर्षा नहीं हुई तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारि...