गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से चांद खम्हरिया गांव के कई किसानों के खेतों में बरसात का पानी भरा होने से धान की फसल पूरी तरह सड़ गई, खेत मौजूद रही धान की फसल का नष्ट देख किसान काफी मर्माहत है। स्थानीय प्रशासन को कोस रहा है। गांव के किसान अखिलेश चन्द्र, राम सागर, श्याम सुन्दर, राम कैलाश, मिठाई लाल सहित कई किसानों ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई बारिश का पानी खेतों में भरा रह गया, धान की फसल के उपर दो फीट पानी कई दिनों तक भरा रह गया, जिससे धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। बताया कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था कर दी गई होती तो धान की खेती बचाई जा सकती थी। किसानों ने बताया कि पाठा के विभिन्न गांवों के अधिकांश किसान कभी बाढ़ तो कभी सूखा से प्रभावित होता है, लेकिन किसानों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं ह...