गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में दो दिन से बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानो की धान की फसल को भारी नुक्सान पहुंच रहा है। बारिश और हवा के कारण खेतों में खडी धान की फसल जमीन पर गिर गई और कटी धान की भी फसल खराब होने की संभावना है।किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सुरवल निवासी के किसान शंकर यादव, बैरिबना के सुरेश यादव, नारीबारी के सुरेश तिवारी और उमाशंकर, सलैया पनियारी के विजय मिश्रा जैसे क्षेत्र के अन्य किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: तूफान से खेतों में गिरी धान की फसल, मुआवजे की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...