गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कौड़िहार में जलभराव की समस्या से जूझ रहे किसानों का आंदोलन बारिश और तेज हवा के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कौड़िहार चौराहे पर दिन-रात चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को 17वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार देर रात और शुक्रवार को हुई बारिश तथा तेज हवा ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। पहले से जलमग्न खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि समय रहते जलनिकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

अधिकारियों की अनदेखी पर किसानों का आरोप युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में चल रहे धरने में किसानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन्हें इस स...