Gangapar News: बारा में पर्याप्त है डीएपी, तीन दिनों तक नहीं मिलेगी खाद
गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र की सहकारी समितियों जसरा, बारा, गौहानी, घूरपुर, चिल्ला गौहानी, लोटाढ़, मानपुर, छतहरा आदि में डीएपी खाद का भंडार पर्याप्त मात्रा में मौजूद है किंतु उपभोक्ताओं को तीन दिनों तक खाद नही मिलेगी। एडीओ कोआपरेटिव जसरा राकेश सिंह ने बताया कि चिल्ला गौहानी और जारी समिति में सचिव को लेकर कुछ समस्या है। सहकारी समिति जसरा के भवन का मरम्मत काम चल रहा है। इसके बावजूद सभी समितियों में डीएपी खाद मौजूद है। एक सितंबर से तीन सितंबर तक समितियों के लेखा जोखा का निरीक्षण का काम चलेगा। सत्यापन की कार्रवाई तक खाद का वितरण नहीं होगा।चार सितंबर से किसानों को खाद वितरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.