गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: शनिवार को तहसील बारा के सभागार में जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण दिवस में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाधान दिवस में आए किसानों ने बरसात की कमी के कारण क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग किया है। समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले किसानों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की और एक ज्ञापन सौंपा।किसानों के नारेबाजी के बीच जिलाधिकारी चले गए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पीपीजीसीएल बारा के पांड एस को बाउंड्री वाल से कम से कम पांच सौ मी दूर करने, किसानों के खेतों में पानी न छोड़ने, गांव के तालाबों का विकास करने, कंपनी के प्रभावित गांवों क...