गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: सोमवार को तहसील बारा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बारा को चार बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जनगणना में मांग किया गया निषाद की पर्यायवाची जातियों का नाम मझवार एवं तुरेहा के कॉलम में दर्ज किया जाए और ब्रैकेट में (डीटी) विमुक्त जनजाति अवश्य लिखा जाए। उत्तर प्रदेश में निषाद वंश की सभी पर्यायवाची जातियों को भारत के अन्य राज्यों की तरह अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए। संविधान समीक्षा आयोग (2000-02) के अध्यक्ष जस्टिस वेंकटचलैया की सिफारिश के अनुसार, विमुक्त जनजातियों को महाराष्ट्र और पंजाब की तरह शिक्षा, नौकरी और राजनीति में आरक्षण और पेंशन की सुविधा दी जाए। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद वंश के शहीदों के गांवों को आदर्श शहीद गांव घोषित किया जाए और उनके परिव...