गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ एवं घूरपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों में यमुना नदी से लाई गई बालू का अवैध रूप से भंडारण किया गया है।बालू का अवैध भंडारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। खनन विभाग अनजान बना है। शंकरगढ़ के कपारी मार्ग, चिकान टोला, रानीगंज, घूरपुर के कंजासा, बिरवल, पचखरा सहित कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में बालू के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बालू के अवैध कारोबारियों द्वारा प्रशासन की अनुमति के बिना सस्ते भाव में बालू का भंडारण किया गया है। शासन द्वारा इस समय बालू निकासी पर रोक लगा दी गई है। यमुना नदी से अवैध बालू खनन पर स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसके कारण डंप बालू का अवैध कारोबार बढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्...