Gangapar News: बायोमीट्रिक बना शोपीस, मनमानी से अफसर परेशान
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। कई कर्मचारी निर्धारित समय का पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी सुविधा के अनुसार कार्यालय पहुंचने तथा बीच में बिना सूचना के गायब हो जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि जैसे ही कर्मचारियों को यह जानकारी मिलती है कि अधिशासी अधिकारी (ईओ) कार्यालय अथवा क्षेत्रीय निरीक्षण पर नहीं आएंगी, कार्यालय में सन्नाटा पसर जाता है। कई कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद हो जाते हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र, गृहकर, जलकर, शिकायतों के निस्तारण और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.