गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: मेजा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा बोलन धाम में रविवार से दो दिवसीय मेले के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ जुटी। 20 व 21 सितंबर को आयोजित होने वाले इस मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, दस बजे के लगभग भीड़ इतनी अधिक हो गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मेजा मांडा मार्ग पर पहुंच गई। मेजा मांडा मार्ग को पुलिस ने दोनों ओर से बंद कर दिया था, जिससे मेले में पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बाबा बोलन धाम में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मेले में पहुंचे सामानों की खरीदारी की। मेले में विभिन्न स्थानों से आए दुकानदारों ने दुकानें सजा रखी थी, जिससे बाबा बोलन धाम परिसर में उत्सव जैसा माहौल ब...