Gangapar News: बाढ़ से देवघाट पुल की बेयरिंग खिसकी, एक हफ्ते तक आवागमन पर रोका
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: बुधवार सुबह बाढ़ का पानी कम होने के बाद देवघाट के पास बेलन नदी पर बने पुल की बेयरिंग खिसकने के बाद पुल में गैप होने पर हड़कंप मच गया। सुबह आने जाने वाले बड़े वाहनों को तत्काल रोक दिया गया। जानकारी पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को दी गई तो उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर बताया कि सेतु निगम के विशेषज्ञों को भेज कर पुल की स्थिति को सुधारा जाएगा जिसको लेकर लगभग एक हफ्ते के लिए आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हालांकि बुधवार सुबह भी इस नदी में लगभग 52 हजार, दोपहर में 36 हजार फिर शाम होते-होते 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की जानकारी बरौंधा पिकअप पर तैनात बेलन के इंजीनियरों ने दी है। ऊधर इसी नदी पर भोगन मे बना रपटा अभी भी डूबा हुआ है। इसी तरह टुड़ियारी सेवटी और लपरी में कई जगह छोटे पुलों और रपटों के डूबने से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.