गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: शंकरगढ़ क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कई हिस्सों में पानी घरों तक पहुंच गया है। चारों ओर पानी भरा होने के कारण आवागमन में भी परेशानी हो रही है। प्रभावित क्षेत्रों में आने-जाने के लिए नाव का सहारा लिया जा रहा है।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में नाव से आवाजाही को लेकर भी भय बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने पर लोहरा, गौरा, लोनीपार, मोवैया कला, जरखोरी, छतरगढ़, बैरिया, सलैया और बजहड़ी, सिंहपुर समेत आसपास के कई गांव प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गांव की आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत सिंहपुर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तत्काल मदद की मांग की है। ग्रामीणों की म...