गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: सरायइनायत क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत बाईपास पर स्थित पशु मेला के सामने बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे पटेल नगर गांव निवासी 29 वर्षीय संजय पाल एक गाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से सहसों बाईपास स्थित एक कॉलेज में गया था। वहां से वापस घर जा रहा था जैसे ही वह पशु मेला के सामने पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही मैजिक माल वाहन से टक्कर हो गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट एवं दाहिना हांथ फैक्चर हो जाने के कारण वह गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पास के निजी चिकित्सालय इलाज के लिए भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची सहसों पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...