Gangapar News: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक घायल, गंभीर
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के चौकी दिघिया मार्ग पर बुधवार सुबह चौकी गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय आशीष केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आशीष केशरी नैनी से लौट रहे थे। इसी दौरान चौकी गांव के सामने सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में आशीष को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.