गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बहरिया के विद्युत उपखंड सिकंदरा एवं विद्युत उपकेंद्र घोषणा की विद्युत आपूर्ति बुधवार दिन में सुबह दस बजे से दो बजे तक बंद रहेगी।यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपखंड सिकंदरा बिमल यादव एवं अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि तैंतीस हजार केवीए की लाइन पर दिन में कार्य होने के चलते दिन की विद्युत आपूर्ति चर घंटे तक बंद रहेगी। उपभोक्ता अपने जरूरी कार्य दिन में दस बजे के पूर्व ही निपटा लेंवे ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...