Gangapar News: बस की टक्कर से अधेड़ की मौत
गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: क्षेत्र के रामपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चाय दुकानदार रामनारायण गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण 48 वर्षीय रामनारायण गुप्ता पुत्र स्व. गोवर्धन सिरिहिर, मेजा के रहने वाले थे और रामपुर में चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वह दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद चालक रामनारायण को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.