गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: बारिश के मौसम में हुए जलभराव से कांटी की बस्ती के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। बस्तियों में बारिश का पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गंदगी, दुर्गंध और जलजमाव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण क्षेत्र के गांवों की बस्तियों में पानी जमा हो गया है। यहां उगी काई, कीचड़ और झाड़ियों के कारण मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग इन खाली जगहों पर कचरा भी फेंक रहे हैं, जिससे बस्तीयों में दुर्गंध फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...