Gangapar News: बरहा कला गांव की हजारों बीघा खेती दस दिन से जलमग्न
गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: तीन तरफ से पहाड़ों और पहाड़ी नदियों से घिरे बरहा कला ग्राम पंचायत के हजारों बीघे खेती पिछले दस दिनों से जलमग्न होकर तबाह हो चुकी है । पिछले दो वर्षों से बरसात के चलते इसी तरह इस गांव के किसानों को प्राकृतिक आपदा का शिकार होना पड़ रहा है। पिछले दस दिनों से हो रही बरसात के चलते पूरा गांव पानी से डूबा हुआ है। गांव में दस दिनों से बरसाती पानी भरे होने से तमाम लोग मच्छरजनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। मांडा क्षेत्र के बरहा कला ग्राम पंचायत की आबादी लगभग पांच हजार है। इस गांव में ज्यादातर किसान हैं और धान की अच्छी उपज के लिए यह गांव क्षेत्र में विख्यात रहा है। भौगोलिक नजरिये से तीन तरफ से पहाड़ों से घिरे होने के कारण बरसात के समय पहाड़ी पानी बरहा कला गांव में जमा हो जाता है। गांव की काली मिट्टी उपजाऊ खेती के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.