गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: तीन तरफ से पहाड़ों और पहाड़ी नदियों से घिरे बरहा कला ग्राम पंचायत के हजारों किसानों की धान सहित अन्य फसलों की खेती पिछले दो वर्षों से बरसात के चलते तबाह हो रही है। पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात के चलते पूरा गांव पानी से डूबा हुआ है। मांडा क्षेत्र के बरहा कला ग्राम पंचायत की आबादी लगभग पांच हजार है। इस गांव में ज्यादातर किसान हैं और धान की अच्छी उपज के लिए यह गांव क्षेत्र में विख्यात रहा है। भौगोलिक नजरिये से तीन तरफ से पहाड़ों से घिरे होने के कारण बरसात के समय पहाड़ी पानी बरहा कला गांव में जमा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: साल भर से पुलिया न बन पाने से पानी डूबे तीन दर्जन मकान गांव की काली मिट्टी उपजाऊ खेती के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। दो साल से गांव में जमे बरसाती पानी निकलने का रास्ता ब...