गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: लगातार हो रही बरसात के कारण मांडा-मेजा मार्ग की हालत बदतर हो गई है। सुरंवादलापुर बाजार के समीप पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर पूरी तरह टूट गया है। सड़क का आधा हिस्सा पानी में समा गया है। गड्ढा इतना गहरा है कि उसमें गंदा पानी और मलबा भरा हुआ है। सड़क किनारे बांस और ईंट रखकर लोगों को सचेत किया गया है, लेकिन खतरा फिर भी बना हुआ है। सड़क के किनारे खड़े स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। यह मार्ग मांडा क्षेत्र के भवानीपुर, टीकापुर, तिसेन तुलापुर, सिकरा, गौरया, कला, खुरमा सहित दर्जनों गांवों को प्रयागराज से जोड़ता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहीं बनीं टूटी पुलिया, दीवार गिरने से एक गंभीर इसी रास्ते से स्कूली वाहन, एम्बुलेंस और किसान गुजरते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...