गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: पिछले एक पखवाड़े से हो रही अनवरत बरसात से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। सबसे बदतर दशा मांडा इलाके के सड़कों की हुई। चकमार्गों, आम सड़कों व राजमार्गों पर बने बड़े गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अक्सर मरम्मत के बावजूद भी मांडा क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, बल्कि राजमार्गों पर भी गड्ढों का अंबार हो गया है, जिससे राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। एक पखवाड़े तक हुई बरसात से क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, राजमार्ग भी ताल तलैया बन गये हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से बारा की सड़कों का हाल बेहाल, जगह-जगह गड्ढों में भरा पानी बरसात से मांडा क्षेत्र के ज्यादातर आम रास्तों के साथ ही ...