गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: क्षेत्र में हो रही बरसात से हाईवे सहित बारा एवं शंकरगढ़ की प्रमुख संपर्क मार्गों की स्थिति बदहाल हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज-बांदा हाईवे पर जसरा रेलवे फाटक, चिल्ला मोड़ के आगे कोटवारन का पूरा एवं रीवा हाईवे पर चाकघाट सीमा पर बने गड्ढे चर्चा का विषय है।शंकरगढ़-शिवराजपुर मार्ग, शिवराजपुर-प्रतापपुर मार्ग, शंकरगढ़- लकहर कपसो मार्ग (बांदा हाईवे), शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग, बघला मार्ग तथा तालापार-हिनौती पांडे मार्ग, लोहगरा-भेलाव मार्ग, बारा-गौहानी मार्ग, रिगवा-लालापुर मार्ग, जसरा-चिल्ला मार्ग, चिल्ला-गौहनिया मार्ग, बसहरा-मानपुर सहित अन्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। ...