Gangapar News: बरसात से फसलों को मिली संजीवनी
गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: गुरुवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हो रही बरसात से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई, वहीं इस बरसात से किसानों के खेतों में लहलहा रही धान, ज्वार, बाजारा, उर्द, मूंग जैसी फसलों को जैसे संजीवनी मिल गई। बरसात से किसान खुश हैं। तरहार क्षेत्र के बारा दशरपुर, परानीपुर, भूईपारा, तनरिया, रैपुरा, मदरामुकन्दुपर, दुखी का पुरा, परवा सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने बताया कि उनके गांव में जहां पर सिंचाई सुविधा नहीं है, ऊंची, नीची जमीन में दलहन व बाजारा की फसल बोई गई है, इस बरसात से फसल अच्छी हो गई। भूईपारा गांव के किसान कमला मिश्र ने बताया कि इस बरसात से फसलों को भारी फायदा पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Siwan News बारिश और ठंडी हवा से बदला मौसम का मिजाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.