गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: क्षेत्र के बनवारी खास गांव निवासी दयाशंकर पुत्र बावन दास का कच्चा घर गुरुवार देर रात गिर गया। जिससे घर गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। दयाशंकर शरीर से 40 परसेंट विकलांग है और उनकी मां लगभग 80 वर्ष की हैं। मकान में केवल दयाशंकर और उनकी वृद्ध मां ही रहते थे। गनीमत रही कि घटना के समय दोनों घर के बाहर खुले आसमान के नीचे सो रहे थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राधिका देवी द्विवेदी व हल्का लेखपाल को दी गई, लेकिन तहसील से कोई भी राजस्वकर्मी पीड़ित के घर पर नहीं पहुंचा है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से गरीब दिव्यांग को अहैतुक सहायता प्रदान करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...