गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सीलन से बेलहा गांव में एक महिला का कच्चा घर धराशायी हो गया, जिससे घर गृहस्थी का हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।उपरोक्त गांव निवासी चंद्रावती पत्नी विंध्यवासिनी का कच्चा मकान बरसात से भींगने के कारण मंगलवार भोर में धराशायी हो गया। जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन मलबे में दबकर महिला के घर गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया। घटना की जानकारी ग्राम प्रशासक और संबंधित हलका लेखपाल को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच घर धराशायी, परिवार ने पड़ोस में ली शरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...