गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम बदलने, बुधवार दिनभर बादल और बूंदाबांदी तथा गुरुवार भोर से ही लगातार हो रही बरसात से किसानों की हालत बेहद चिंतनीय है।मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग के मझिगवां, हाटा, मेंहा, दसवार, कुशलपुर, कुरहरा, मेहा जागीर, दोहथा, कोसड़ा खुर्द, परसीधी, परोहनी, शुकुलपुर, धनावल और उपरौध के अतिरिक्त भवानीपुर, टीकापुर कोसड़ा कला, हंड़िया, भींस, बेदौली, राजापुर, महुआंव आदि तमाम गांवों के खेतों में धान के पके अधपके फसल काटते किसानों की भीड़ दिखने लगी। बरसात से कटे धान खेतों में भींग कर नष्ट हो रहे हैं। खलिहानों में भी छाये की व्यवस्था कर थ्रेसरिंग का कार्य तेजी से शुरू किया गया है।किसानों का कहना है कि पिछले तीन साल से जब धान की खेती पककर तैयार हो जाती है, तो तेज हवा, बादल और बरसात किस...