गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: कई दिनों से हो रही बारिश से सीलन बढ़ गई है। ऐसे में मकान व पेड़ धड़ाधड़ गिर रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला मंगलवार की रात बारह बजे के लगभग गुनई गहरपुर गांव में हुआ जब गुनई गहरपुर गांव निवासी शीतला पाल के घर के सामने महुआ का पेड़ उनके कच्चे मकान पर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी चीख पुकार सुन जब पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो शीतला प्रसाद पाल, 74 वर्षीय चमेला देवी व उनकी भैंस पेड़ की डाल के नीचे दबे पड़े थे, दोनों को किसी तरह पेड़ की डाल काट कर बाहर निकाला गया। इस मौके पर पहुंचे शिक्षक बीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में घायल चमेला देवी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उधर पेड़ की डाल गिरने के नीचे दबी भैंस का एक पैर टूट गया है। कच्चा मकान पूरी तरह नष्ट हो गया।

अन्य मकानों की स्थिति उधर चांद खम्...