गंगापार, सितम्बर 16 -- Gangapar News: बरसात, और उमसभरी गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के साथ ही चर्मरोग के मरीज भी बढ़ने शुरु हो गये हैं। बरसात के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मच्छरजनित रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है‌। एक पखवाड़े में ओपीडी के मरीजों की औसत संख्या भी दोगुनी हो गई है। बरसात और तेज हवा के बाद धूप व उमस पूर्ण गर्मी के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी सीएचसी में पहुंचने लगे हैं। मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डा अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत तीन से चार सौ मरीजों का परीक्षण कर उनको जरुरत के अनुसार दवा, इंजेक्शन और ड्रिप दिया जा रहा है। अधीक्षक डा यूपी सिंह कुशवाहा ने भी मरीजों से अपील की है कि भीषण उ...