Gangapar News: बरसात और उमस से बढ़े बुखार के मरीज
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात, गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द, अपच और चर्मरोग के मरीज भी आने शुरू हो गए हैं। बरसात के चलते मच्छरजनित रोगियों की भी संख्या बढ़ गई है।मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत ढाई से तीन सौ मरीजों का परीक्षण कर उनको जरूरत के अनुसार दवा, इंजेक्शन और ड्रिप दिया जा रहा है। अधीक्षक डॉ. यूपी सिंह कुशवाहा ने भी मरीजों से अपील की है कि भीषण उमस व गर्मी को देखते हुए खान पान में मिर्च मसाला और तले कढ़े भोजन से परहेज़ करें। पत्तेदार हरी सब्जियों का अधिक उपयोग न करें। स्वच्छ व उबले पानी का प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.