Gangapar News: बनते ही उखड़ने लगी लाखों की सड़क, घटिया निर्माण का आरोप
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: क्षेत्र के हरिपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत हाल ही में बनाई गई सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी है। सड़क की बदहाल स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत कर मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। हरिपुर गांव को हंडिया-अंदावा स्टेट हाईवे से जोड़ने के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसमें करीब 400 मीटर सीसी सड़क बनाई गई है, जबकि शेष हिस्से में डामर सड़क का निर्माण किया गया। आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.